Skip to main content

बुध का शनि की कुंभ राशि में प्रवेश, 7 अप्रैल तक आपके लिए कैसा रहेगा बुध का असर

जीवन मंत्र डेस्क. गुरुवार, 30 जनवरी की रात बुध ने शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करेगा। इस राशि परिवर्तन की वजह से कुछ राशियों के लिए परेशानियां बढ़ने वाली है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार बुध 7 अप्रैल तक कुंभ राशि में रहेगा, इसके बाद मीन राशि में प्रवेश करेगा। इस दौरान ये ग्रह 17 फरवरी को वक्री होगा और 10 मार्च को मार्गी हो जाएगा। जानिए सभी 12 राशियों पर बुध का कैसा असर होने वाला है...
  • मेष राशि
बुध आपको धन लाभ दे सकता है। शिक्षा और बुद्धि से संबंधित कामों में सफलता मिल सकती है। घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
  • वृष राशि
आपकी राशि के लिए बुध शुभ फल देने वाला रहेगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। अटके काम समय पर पूरे होंगे।
  • मिथुन राशि
इन लोगों के लिए बुध भाग्य का साथ दिलाने वाला रहेगा। कार्य की अधिकता रहेगी, लेकिन सफलता भी मिलेगी।
  • कर्क राशि
बुध की वजह से चिंता बढ़ेगी और अज्ञात भय बना रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। लापरवाही से बचें, वरना हानि हो सकती है।
  • सिंह राशि
इस राशि के लोगों को बुध की वजह से प्रेम प्रसंग में सफलता मिल सकती है। जीवन साथी से सुख मिलेगा। विवाह योग्य लोगों के विवाह में आ रही बाधाएं खत्म हो सकती हैं।
  • कन्या राशि
आपके लिए बुध राहत देने वाला रहेगा। बीमारियों का इलाज हो जाएगा। शत्रुओं को पराजित करने में सफल रहेंगे।
  • तुला राशि
आपके लिए बुध सुख बढ़ाने वाला रहेगा। नौकरी में धन लाभ के मौके मिलेंगे। घर-परिवार और संतान से मदद मिल सकती है।
  • वृश्चिक राशि
इन लोगों को बुध की वजह से माता की ओर से सुख मिलेगा। कार्यों की अधिकता रहेगी। लंबी दूरी की यात्रा का योग बना हुआ है।
  • धनु राशि
बुध की वजह से भाई-बहनों की ओर से सहयोग मिलेगा। पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। अटके कार्य समय पर पूरे होंगे।
  • मकर राशि
मकर राशि के लिए बुध सफलता दिलाने वाला रहेगा। स्थाई संपंत्ति में बढ़ोतरी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।
  • कुंभ राशि
इस राशि के लोगों को बुध की वजह से भाग्य का साथ मिलेगा। आय में बढ़ेगी और जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। बाधाएं दूर होंगी।
  • मीन राशि
आपके लिए बुध की वजह से खर्चों में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। तनाव रहेगा। निकट के लोग धोखा दे सकते हैं। किसी भी तरह की लापरवाही बड़ा नुकसान करवा सकती है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
budh ka rashi parivartan, budh in kumbh, budh ka rashifal, mercury in Aquarius, aaj ka rashifal



from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GMehfL

Comments

Popular posts from this blog

96 की उम्र में शुरू किया बर्फी का स्टार्टअप:110 साल पुरानी रेसिपी में भरी मिठास, ‘ग्लोबल नानी’ ही नहीं इंफ्लुएंसर भी हूं

September 03, 2022 at 11:00AM from वुमन | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Jklo7xm

जन्माष्टमी स्पेशल:69 साल की उम्र में पहली बार विदेश गए, रास्ते में दो हार्ट अटैक आए, रशिया में नजरबंद भी किए गए, फिर भी दुनिया में 108 से ज्यादा कृष्ण मंदिर खड़े किए

from जीवन मंत्र | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3gKdJcn

साप्ताहिक पंचांग, 13 से 19 अप्रैल के बीच रहेंगे महत्वपूर्ण तीज-त्योहार

हिंदू कैलेंडर के अनुसार इस सप्ताह की शुरुआत मेष संक्रांति और वैशाखी पर्व से हो रही है। इसके साथ ही इस हफ्ते कुछ महत्पूर्ण तीज-त्योहार भी आ रहे हैं। इन दिनों में खरमास समाप्त हो रहा है।सीखोंके पांचवें गुरु अर्जुन देव का भी जयंती पर्व आ रहा है। वरुथिनी एकादशी और श्रीसेन जयंती पर्व भी इस सप्ताह आ रहा है। वहीं इस सप्ताह सूर्य अपनी उच्च राशि में प्रवेश कर जाएगा। जो कि ज्योतिषीय नजरिये से बहुत महत्वपूर्ण घटना है। 13 से 19 अप्रैल तक का पंचांग 13 अप्रैल, सोमवार - वैशाखकृष्ण षष्ठी, सौर नववर्ष, मेष संक्रांति 14 अप्रैल, मंगलवार - वैशाख कृष्ण सप्तमी, खरमास समाप्त 15 अप्रैल, बुधवार - वैशाख कृष्ण अष्टमी, 16 अप्रैल, गुरुवार - वैशाख कृष्ण नवमी, 17 अप्रैल, शुक्रवार - वैशाख कृष्ण दशमी, 18 अप्रैल, शनिवार - वैशाख कृष्ण एकादशी, वरुथिनीएकादशी 19 अप्रैल, रविवार - वैशाख कृष्ण द्वादशी, श्रीसेन जयंती अन्य महत्वपूर्ण दिन औरजयंती 13 अप्रैल, सोमवार- संत कंवरराम जयंती 14 अप्रैल, मंगलवार - डॉ भीमराम अंबेडकर जयंती 18 अप्रैल, शनिवार - प्रभु वल्लभाचार्य जयंती 19 अप्रैल, रविवार - श्रीसेन जयंती ज्योतिषिय न...