Skip to main content

देवी सरस्वती और कालिदास से जुड़ा प्रसंग, एक महिला ने दूर किया था कालिदास के ज्ञान का घमंड

जीवन मंत्र डेस्क. गुरुवार, 30 जनवरी देवी सरस्वती का प्राकट्य दिवस यानी वसंत पंचमी है। इस तिथि पर विद्या की देवी का विशेष पूजन किया जाता है। सरस्वतीजी की कृपा से हमें विद्या मिलती है और इसी के उपयोग से हमें हर काम में सफलता और सुख-सुविधा मिलती है। सरस्वतीजी के भक्तों में महाकवि कालिदास का नाम भी शामिल है। कालिदास ने सरस्वतीजी के कालीस्वरूप के लिए तप किया था। उनके जीवन के कई ऐसे प्रसंग हैं, जिनमें सुखी जीवन के सूत्र छिपे हैं, जानिए सरस्वतीजी और कालिदास से जुड़ा एक प्रचलित प्रसंग...

  • महाकवि कालिदास कई बार एक गांव से दूसरे गांव यात्रा करते थे। एक दिन जब वे यात्रा पर थे, तब रास्ते में उन्हें प्यास लगी तो गांव के कुएं पर गए। वहां एक महिला पानी भर रही थी। कालिदास ने महिला से कहा कि मुझे प्यास लगी है, कृपया पीने के लिए पानी दे दीजिए। महिला ने कहा कि मैं आपको नहीं जानती हूं, कृपया अपना परिचय दीजिए। इसके बाद मैं पानी दे दूंगी।
  • कालिदास ने कहा कि मैं मेहमान हूं। महिला बोली कि आप मेहमान कैसे हो सकते हैं, संसार में दो ही मेहमान हैं, एक धन और दूसरा यौवन। अपना सही परिचय दो।
  • ज्ञान की ये बात सुनकर कालिदास हैरान हो गए। उन्होंने कहा कि मैं सहनशील हूं। महिला बोली कि आप सहनशील नहीं है, इस संसार में सिर्फ दो ही सहनशील हैं। एक ये धरती जो पापी और पुण्यात्माओं का बोझ उठाती है। हमें खाने के लिए अनाज देती है। दूसरे सहनशील पेड़ हैं, जो पत्थर मारने पर भी फल ही देते हैं।
  • कालिदास ने फिर कहा कि मैं हठी हूं। महिला बोली कि आप फिर झूठ बोल रहे हैं। हठी दो ही हैं। एक हमारे नाखून और दूसरे बाल। इन्हें बार-बार काटने पर भी फिर से बढ़ जाते हैं।
  • हारकर कालिदास ने कहा कि मैं मूर्ख हूं। इस पर महिला ने कहा कि मूर्ख भी दो ही हैं। एक राजा जो बिना योग्यता के भी सब पर राज करता है। दूसरे दरबारी जो राजा को खुश करने के लिए गलत बात पर भी झूठी प्रशंसा करते हैं।
  • अब कालिदास महिला के चरणों में गिर पड़े और पानी के याचना करने लगे। तभी महिला ने कहा उठो वत्स। कालिदास ने ऊपर देखा तो वहां देवी सरस्वती खड़ी थीं। देवी ने कहा कि शिक्षा से ज्ञान मिलता है, न कि घमंड। तूझे अपने ज्ञान का घमंड हो गया था। इसीलिए तेरा घमंड तोड़ने के लिए मुझे ये सब करना पड़ा।
  • कालिदास को समझ गए कि उन्होंने गलत किया है। देवी से क्षमा याचना की। देवी प्रसन्न होकर अंतर्ध्यान हो गईं। कालिदास भी पानी पीकर आगे बढ़ गए और इसके बाद उन्होंने कभी भी घमंड नहीं किया।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
kalidas and goddess saraswati, Basant Panchami, Basant Panchami 2020, Vasant Panchami, Vasant Panchami, also spelled Basant Panchami, बसंत पंचमी कब है, Wednesday, 30 January,



from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ryjfmn

Comments

Popular posts from this blog

96 की उम्र में शुरू किया बर्फी का स्टार्टअप:110 साल पुरानी रेसिपी में भरी मिठास, ‘ग्लोबल नानी’ ही नहीं इंफ्लुएंसर भी हूं

September 03, 2022 at 11:00AM from वुमन | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Jklo7xm

जन्माष्टमी स्पेशल:69 साल की उम्र में पहली बार विदेश गए, रास्ते में दो हार्ट अटैक आए, रशिया में नजरबंद भी किए गए, फिर भी दुनिया में 108 से ज्यादा कृष्ण मंदिर खड़े किए

from जीवन मंत्र | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3gKdJcn

साप्ताहिक पंचांग, 13 से 19 अप्रैल के बीच रहेंगे महत्वपूर्ण तीज-त्योहार

हिंदू कैलेंडर के अनुसार इस सप्ताह की शुरुआत मेष संक्रांति और वैशाखी पर्व से हो रही है। इसके साथ ही इस हफ्ते कुछ महत्पूर्ण तीज-त्योहार भी आ रहे हैं। इन दिनों में खरमास समाप्त हो रहा है।सीखोंके पांचवें गुरु अर्जुन देव का भी जयंती पर्व आ रहा है। वरुथिनी एकादशी और श्रीसेन जयंती पर्व भी इस सप्ताह आ रहा है। वहीं इस सप्ताह सूर्य अपनी उच्च राशि में प्रवेश कर जाएगा। जो कि ज्योतिषीय नजरिये से बहुत महत्वपूर्ण घटना है। 13 से 19 अप्रैल तक का पंचांग 13 अप्रैल, सोमवार - वैशाखकृष्ण षष्ठी, सौर नववर्ष, मेष संक्रांति 14 अप्रैल, मंगलवार - वैशाख कृष्ण सप्तमी, खरमास समाप्त 15 अप्रैल, बुधवार - वैशाख कृष्ण अष्टमी, 16 अप्रैल, गुरुवार - वैशाख कृष्ण नवमी, 17 अप्रैल, शुक्रवार - वैशाख कृष्ण दशमी, 18 अप्रैल, शनिवार - वैशाख कृष्ण एकादशी, वरुथिनीएकादशी 19 अप्रैल, रविवार - वैशाख कृष्ण द्वादशी, श्रीसेन जयंती अन्य महत्वपूर्ण दिन औरजयंती 13 अप्रैल, सोमवार- संत कंवरराम जयंती 14 अप्रैल, मंगलवार - डॉ भीमराम अंबेडकर जयंती 18 अप्रैल, शनिवार - प्रभु वल्लभाचार्य जयंती 19 अप्रैल, रविवार - श्रीसेन जयंती ज्योतिषिय न...