Skip to main content

मार्च 2020 में सूर्य-मंगल सहित 5 ग्रह बदलेंगे राशि, सूर्य 14 मार्च को जाएगा मीन राशि में

जीवन मंत्र डेस्क. 2020 का नया माह मार्च शुरू हो गया है। इस माह में चंद्र के अलावा 4 अन्य ग्रह भी राशि बदलेंगे। बुध, शनि और राहु-केतु राशि नहीं बदलेंगे।ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर होता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार जानिए मार्च में कब कौन सा ग्रह राशि बदल रहा है...

सूर्य - माह की शुरुआत में सूर्य ग्रह कुंभ राशि में स्थित है। 14 मार्च को ये ग्रह कुंभ से मीन राशि में प्रवेश करेगा। इस वजह से मलमास शुरू हो जाएगा।

चंद्र - ये ग्रह 1 मार्च को वृष राशि में आ गया है। 3 मार्च को चंद्र मिथुन राशि में जाएगा। इसके बाद हर ढाई दिन में चंद्र राशि बदलेगा।

मंगल - अभी ये ग्रह धनु राशि में स्थित है। 22 मार्च को ये ग्रह धनु से मकर राशि में प्रवेश करेगा।

बुध - इस माह ये ग्रह राशि नहीं बदलेगा। ये कुंभ राशि में है और वक्री है। 10 मार्च को बुध मार्गी हो जाएगा।

गुरु - बृहस्पति ग्रह अभी धनु राशि में है। ये ग्रह 29 मार्च को राशि बदलकर धनु से मकर में प्रवेश करेगा।

शुक्र - मार्च की शुरुआत में शुक्र मेष राशि में स्थित है। 28 मार्च को ये ग्रह राशि बदलेगा और मेष से वृष राशि में प्रवेश करेगा।

शनि और राहु-केतु - मार्च में शनि मकर राशि में रहेगा। राहु मिथुन राशि में और केतु धनु राशि में रहेगा।

जानिए ग्रहों के अशुभ असर से बचने के लिए कौन-कौन से शुभ काम किए जा सकते हैं…

सूर्य के लिए रोज सुबह जल्दी उठें और सूर्य को अर्घ्य अर्पित करें। चंद्र के लिए हर सोमवार चांदी के लोटे से शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं। मंगलवार को शिवलिंग पर लाल फूल और मसूर की दाल चढ़ाने से मंगल के दोष दूर होते हैं। बुध के लिए हर बुधवार गणेशजी को दूर्वा अर्पित करें। गुरु ग्रह के दोषों से बचने के लिए गुरुवार को शिवलिंग पर चने की दाल और बेसन के लड्डू चढ़ाएं। शुक्र ग्रह के लिए शुक्रवार को शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। शनि और राहु-केतु के लिए हर शनिवार तेल का दान करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
planets position in march 2020, surya ka rashi parivartan, shani in dhanu rashi, transit of planets in march 2020



from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3a9wIrg

Comments

Popular posts from this blog

96 की उम्र में शुरू किया बर्फी का स्टार्टअप:110 साल पुरानी रेसिपी में भरी मिठास, ‘ग्लोबल नानी’ ही नहीं इंफ्लुएंसर भी हूं

September 03, 2022 at 11:00AM from वुमन | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Jklo7xm

जन्माष्टमी स्पेशल:69 साल की उम्र में पहली बार विदेश गए, रास्ते में दो हार्ट अटैक आए, रशिया में नजरबंद भी किए गए, फिर भी दुनिया में 108 से ज्यादा कृष्ण मंदिर खड़े किए

from जीवन मंत्र | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3gKdJcn

साप्ताहिक पंचांग, 13 से 19 अप्रैल के बीच रहेंगे महत्वपूर्ण तीज-त्योहार

हिंदू कैलेंडर के अनुसार इस सप्ताह की शुरुआत मेष संक्रांति और वैशाखी पर्व से हो रही है। इसके साथ ही इस हफ्ते कुछ महत्पूर्ण तीज-त्योहार भी आ रहे हैं। इन दिनों में खरमास समाप्त हो रहा है।सीखोंके पांचवें गुरु अर्जुन देव का भी जयंती पर्व आ रहा है। वरुथिनी एकादशी और श्रीसेन जयंती पर्व भी इस सप्ताह आ रहा है। वहीं इस सप्ताह सूर्य अपनी उच्च राशि में प्रवेश कर जाएगा। जो कि ज्योतिषीय नजरिये से बहुत महत्वपूर्ण घटना है। 13 से 19 अप्रैल तक का पंचांग 13 अप्रैल, सोमवार - वैशाखकृष्ण षष्ठी, सौर नववर्ष, मेष संक्रांति 14 अप्रैल, मंगलवार - वैशाख कृष्ण सप्तमी, खरमास समाप्त 15 अप्रैल, बुधवार - वैशाख कृष्ण अष्टमी, 16 अप्रैल, गुरुवार - वैशाख कृष्ण नवमी, 17 अप्रैल, शुक्रवार - वैशाख कृष्ण दशमी, 18 अप्रैल, शनिवार - वैशाख कृष्ण एकादशी, वरुथिनीएकादशी 19 अप्रैल, रविवार - वैशाख कृष्ण द्वादशी, श्रीसेन जयंती अन्य महत्वपूर्ण दिन औरजयंती 13 अप्रैल, सोमवार- संत कंवरराम जयंती 14 अप्रैल, मंगलवार - डॉ भीमराम अंबेडकर जयंती 18 अप्रैल, शनिवार - प्रभु वल्लभाचार्य जयंती 19 अप्रैल, रविवार - श्रीसेन जयंती ज्योतिषिय न...