Skip to main content

पितरों के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान के साथ ही गुड़, घी, अनाज, काले तिल, भूमि, नमक, वस्त्र आदि चीजें दान करें

2 सिंतबर से पितृ पक्ष शुरू हो रहा है। पितरों को याद करने का ये पक्ष 17 सितंबर तक चलेगा। इन दिनों में पितरों के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान आदि शुभ कर्म किए जाते हैं। जो लोग पितरों के लिए पुण्य कर्म करते हैं, उनके घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

इन चीजों का कर सकते हैं दान

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार पितृ पक्ष में श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान के साथ ही जरूरतमंद लोगों को गुड़, घी, अनाज, गाय, काले तिल, भूमि, नमक, वस्त्र आदि चीजों का दान करना चाहिए। इन चीजों के दान का अलग-अलग फल बताया गया है। गुड़ के दान से घर का क्लेश दूर होता है, गाय के दान से सुख-समृद्धि बढ़ती है। घी का दान करने से शक्ति बढ़ती है। अनाज का दान करने पर घर में धन-धान्य की कमी नहीं आती है। काले तिल का दान करने स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।

पितृ पक्ष में करें काले तिल का दान

पितृ पक्ष में किसी पवित्र नदी में काले तिल बहाकर तर्पण करने की परंपरा है। लेकिन, इस बार कोरोना की वजह से किसी नदी में तर्पण नहीं कर पा रहे हैं तो किसी मंदिर में या किसी जरूरतमंद लोगों को काले तिल का दान करने से भी पुण्य फल मिलते हैं।

पितृ पक्ष में रोज गाय को हरी घास खिलानी चाहिए। रोज सुबह जल्दी उठें और सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करें। भागवत गीता का पाठ करें और उसमें बताई गई नीतियों को जीवन में उतारें। घर में शांति बनाए रखें। क्लेश न करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Pitru Paksha 2020, Shraddha Paksha 2020, Pitar devta, significance of pitri paksha, pitri paksha 2020



from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31EX2YT

Comments

Popular posts from this blog

96 की उम्र में शुरू किया बर्फी का स्टार्टअप:110 साल पुरानी रेसिपी में भरी मिठास, ‘ग्लोबल नानी’ ही नहीं इंफ्लुएंसर भी हूं

September 03, 2022 at 11:00AM from वुमन | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Jklo7xm

जन्माष्टमी स्पेशल:69 साल की उम्र में पहली बार विदेश गए, रास्ते में दो हार्ट अटैक आए, रशिया में नजरबंद भी किए गए, फिर भी दुनिया में 108 से ज्यादा कृष्ण मंदिर खड़े किए

from जीवन मंत्र | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3gKdJcn

साप्ताहिक पंचांग, 13 से 19 अप्रैल के बीच रहेंगे महत्वपूर्ण तीज-त्योहार

हिंदू कैलेंडर के अनुसार इस सप्ताह की शुरुआत मेष संक्रांति और वैशाखी पर्व से हो रही है। इसके साथ ही इस हफ्ते कुछ महत्पूर्ण तीज-त्योहार भी आ रहे हैं। इन दिनों में खरमास समाप्त हो रहा है।सीखोंके पांचवें गुरु अर्जुन देव का भी जयंती पर्व आ रहा है। वरुथिनी एकादशी और श्रीसेन जयंती पर्व भी इस सप्ताह आ रहा है। वहीं इस सप्ताह सूर्य अपनी उच्च राशि में प्रवेश कर जाएगा। जो कि ज्योतिषीय नजरिये से बहुत महत्वपूर्ण घटना है। 13 से 19 अप्रैल तक का पंचांग 13 अप्रैल, सोमवार - वैशाखकृष्ण षष्ठी, सौर नववर्ष, मेष संक्रांति 14 अप्रैल, मंगलवार - वैशाख कृष्ण सप्तमी, खरमास समाप्त 15 अप्रैल, बुधवार - वैशाख कृष्ण अष्टमी, 16 अप्रैल, गुरुवार - वैशाख कृष्ण नवमी, 17 अप्रैल, शुक्रवार - वैशाख कृष्ण दशमी, 18 अप्रैल, शनिवार - वैशाख कृष्ण एकादशी, वरुथिनीएकादशी 19 अप्रैल, रविवार - वैशाख कृष्ण द्वादशी, श्रीसेन जयंती अन्य महत्वपूर्ण दिन औरजयंती 13 अप्रैल, सोमवार- संत कंवरराम जयंती 14 अप्रैल, मंगलवार - डॉ भीमराम अंबेडकर जयंती 18 अप्रैल, शनिवार - प्रभु वल्लभाचार्य जयंती 19 अप्रैल, रविवार - श्रीसेन जयंती ज्योतिषिय न...